बीजापुर में माओवादी बंदूक के साथ गिरफ्तार, कई वारदातों में रहा शामिल
बीजापुर
एरिया डोमिनेशन पर निकले जवानों ने माओवादियों के डीएकेएमएस अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार माओवादी का नाम वड्डे जोगी है।
माओवादी से पुलिस ने एक भरमार बंदूक भी जब्त की है। माओवादी पर 9 स्थायी वारंट लंबित हैं। वह कई गभीर आपराधिक मामलों का आरोपी है। माओवादी को बेदरे थानाक्षेत्र के कोंडे के जंगलों से जिला बल के जवानों ने गिरफ्तार किया।