बीजापुर क्षेत्र में ग्रामीण की हत्‍या के दोषी पांच नक्‍सली गिरफ्तार

बीजापुर
 पुलिस ने क्षेत्र में 5 सक्रिय नक्सली सहित1 स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना बेदरे और छत्‍तीसगढ़ बल की दूसरी वाहिनी करकेली ने संयुक्त रुप से की है।

इन पर पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण का अपहरण और हत्या कर साक्ष्य छुपाने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में माड डिविजन क्षेत्र के डीएकेएमएस अध्यक्ष सहित 5 सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

पिछले दिनों तेलम टोक्का निवासी भूरी टेकला थाना बेदरे का घर जल गया था जिसका मुआवजा राशि शासन से मिलना था। मुआवजा राशि में क्षेत्र में सक्रिय सीपीआई माओवादी नक्सली सदस्य हिस्सेदारी चाह रहे थे। हिस्सा नही देने पर माओवादीयों ने तेलम टोक्का को घर से अपहरण कर हत्या करके कब्रिस्तान मे दफना दिया था।

आयतु मुहन्दा पिता रामा मुहन्दा, उम्र 25 वर्ष, साकिन टेकला थाना बेदरे (DAKMS सदस्य), बुधराम कोर्रामी पिता सुकलू कोर्रामी, उम्र 45 वर्ष साकिन टेकला थाना बेदरे(DAKMS सदस्य), रामा मुहन्दा पिता स्व0 विज्जा मुहन्दा उम्र 45 वर्ष साकिन टेकला थाना बेदरे रहना बताया(DAKMS सदस्य) , टोक्का मुहन्दा पिता सोमा मुहन्दा उम्र 32 वर्ष साकिन पुसलंका थाना बेदरे ( DAKMS अध्यक्ष) और डोरा उर्फ टोक्का मुहन्दा पिता कोपा उम्र 26 वर्ष साकिन पुसलंका(DAKMS सदस्य) थाना बेदरे के साथ स्थायी वारंटी – विज्जा उर्फ कोवेलाल मुहन्दा पिता बोड्‌डू मुहन्दा उम्र 35 वर्ष साकिन भूरी (DAKMS सदस्य) को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *