बिहार में नए राजनीतिक विकल्प की घोषणा की : पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा  

पटना                                                                                                                                                                               
पूर्व केंद्रीय मंत्री वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने शनिवार को बिहार में एक नए राजनीतिक विकल्प की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनका फ्रंट बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगा। उन्होंने खुद के भी चुनाव लड़ने की संकेत दिया। पटना के होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में यशवंत सिन्हा ने कहा कि उनका फ्रंट मजबूती से चुनाव लड़ेगा। यह भविष्य बताएगा कि वे तीसरे फ्रंट हैं कि पहले फ्रंट हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में वर्चुअल रैली या वर्चुअल चुनाव अभियान संभव नहीं है। परंपरागत ढंग से ही चुनाव अभियान चलाया जाना चाहिए। चुनाव आयोग को सारे मामले पर विचार करना चाहिए।

दलीय राजनीति से संन्यास ले चुके यशवंत सिन्हा ने कहा कि गैर राजद और गैर राजग के खिलाफ उनका गठबंधन एक मजबूत विकल्प देगा। उनके गठबंधन का नारा है 'इस बार बदलें बिहार' है। सिन्हा ने कहा कि राजद और राजग को बिहार के लोगों ने 15-15 साल तक काम करने का मौका दिया लेकिन दोनों ही अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए किसी वादे पर खरा नहीं उतर पाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तस्वीर बदलने के लिए 15 वर्ष का कार्यकाल किसी भी सरकार के लिए काफी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *