बिलासपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह


बिलासपुर
तमाम अटकलों के बाद बुधवार की दोपहर आखिरकार केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बिलासपुर पहुंचे। चकरभाठा एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, कलेक्टर और आईजी ने उनकी अगुवानी की। केंद्रीय ग्रहमंत्री के आगमन को लेकर जब दिल्ली से उन्होंने उड़ान भरी तो चकरभाठा एयरपोर्ट प्रबंधन को कोई जानकारी नहीं दी गई थी, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंध होने के कारण जब उनका हवाई जहाज चकरभाठा एयरपोर्ट पर उतरा तभी यहां के लोगों को जानकारी लगी।

इसके पहले ये खबरें आ रहीं थी कि सुबह से सीमा पर जारी तनाव के कारण राजनाथ सिंह का बिलासपुर दौरा रद्द कर दिया गया है और वे दिल्ली में सुरक्षा से संबंधित बैठकों में शामिल हो रहे हैं। 

हवाई अड्डे तक पहुँचने के बाद अब यहां से सड़क मार्ग से सीधे वे कार्यक्रम स्थल लाल बहादुर शास्त्री शाला दोपहर 2:30 बजे पहुंचेंगे। सायं 04:20 बजे चकरभाठा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए वापसी प्रस्तावित है। 

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छग के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, छग प्रभारी डॉ.अनिल जैन, राष्ट्रीय सहसंयोजक राष्ट्रीय महामंत्री सौदान सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सहित प्रदेश स्तरीय नेता शामिल हैं। इस सम्मेलन में प्रमुख, बूथ सचिव, बूथ प्रभारी बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र में आने वाले शक्ति केन्द्र प्रमुख, शक्ति केन्द्र संयोजक, सह संयोजक व इन जिलो ंके मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी व अन्य पदों पर पदस्थ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी इस सम्मेलन में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *