बाटला हाउस-मिशन मंगल में से कौनसी फिल्म पहले दिन करेगी ज्यादा कमाई

 नई दिल्ली
                                                                                                                            
इस बार 15 अगस्त पर बॉलीवुड की 2 बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है। एक है अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल', तो वहीं दूसरी है उन्हीं के दोस्त जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस'। बता दें कि दोनों ही फिल्में एक सीरियल सब्जेक्ट पर बेस्ड है। बता दें कि 'मिशन मंगल', मंगल ग्रह पर भारत के स्पेस मिशन की सच्ची कहानी है। तो वहीं बाटला हाउस साल 2008 में दिल्ली के जामिया नगर में हुए विवादित एनकाउंटर पर आधारित है और इसे लेकर चर्चा गर्म है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ मृणाल ठाकुर, रवि किशन और नोरा फतेही लीड रोल में हैं।

दोनों फिल्मों के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुमान के मुताबिक 'बाटला हाउस' पहले दिन 18 से 19 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है। वहीं 'मिशन मंगल' 21 से 23 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है।
  
साल 2018 में स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर जॉन की 'सत्यमेव जयते' और अक्षय की 'गोल्ड' रिलीज़ हुई थीं। गोल्ड ने जहां 108 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं सत्यमेव जयते ने 90 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *