फिर परेशान करेगी बर्फीली हवाएं, टूट सकते हैं सारे रिकॉर्ड

भोपाल
मध्यप्रदेश में बर्फबारी का असर धीरे-धीरे लगने लगा है। प्रदेश में फिर से शीतलहर शुरू हो गई है। प्रदेश के 9 जिले फिर से शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में ताजा हिमपात के बाद मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ेगी।

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में इंदौर संभाग के जिलों में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ, जबकि ग्वालियर और शहडोल संभागों के जिले में तापमान काफी कम हो गया। चंबल संबाग के जिलों में सामान्य, होशंगाबाद एवं इंदौर संभागों क जिलों में सामान्य से कम तापमान पहुंच गया है। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान ग्वालियर, दतिया, खजुराहो और नौगांव में दर्ज किया गया। इन सभी जिलों में तापमान 2 डिग्री तक पहुंच गया है।
 
बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड
पिछले दो दिनों से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में ज्यादा गिरावट आई है। मौसम विभाग की माने तो अगले सप्ताह तक मध्यप्रदेश में मौसम और ठंड बढ़ने की संभावना है। हवाएं भी 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।

प्रदेश में कोहरा बढ़ेगा, मावठे के भी आसार
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मध्यप्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना व्यक्त की गई है। इसके साथ ही कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो सकती है। अगले सप्ताह तक संभव है कि मध्यप्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मावठा गिर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *