30 करोड़ की लागत से होगा छिंदवाड़ा में जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित संग्रहालय

भोपाल
मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित संग्रहालय का निर्माण होगा। इसके लिये वित्तीय व्यय समिति ने 30 करोड़ की प्रशासकीय मंजूरी दे दी है। संग्रहालय का संचालन भी इसी राशि से किया जायेगा।

जनजातीय कार्य विभाग ने संग्रहालय निर्माण और संचालन के लिये निर्देश जारी कर दिये हैं। आदिमजाति अनुसंधान और विकास संस्था को लिखे पत्र में कहा गया है कि संग्रहालय निर्माण के लिये केन्द्र और राज्य का बराबर का अंश होगा। संग्रहालय के संचालन के लिये डीपीआर के अनुसार पदों की व्यवस्था की जायेगी। संग्रहालय निर्माण में आधुनिक तकनीक का उपयोग होगा। 

कंटेंट डेब्लपमेंट के लिये विशेषज्ञ समिति का गठन किया जायेगा जो राष्ट्रीय स्तर के अन्य संग्रहालयों का भ्रमण और अध्ययन करेगी। संग्रहालय को राष्ट्रीय स्तर के रूप में विकसित किया जायेगा ताकि जनजातीय कलाकृतियों, उत्पाद और संस्कृति से रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इसके माध्यम से जनजातीय कलाकारों द्वारा रचनात्मक और कलात्मक कलाकृतियों तथा शिल्प  के लिये बाजार भी मिलेगा। दर्शकों के लिये जनजातीय सहभागिता के साथ ट्राइबल फूड, जीवन शैली और ज्ञान पद्धति संबंधी योजना बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *