फिर एक बार दिख रही नमो लहर, कांग्रेस को तगड़ा झटका 

भोपाल 
प्रदेश में 2014 की ही तरह मोदी लहर जमकर चलती हुई दिखाई दे रही है। दोपहर तक आए रूझानों के बाद यह साफ हो गया है कि प्रदेश में एक बार फिर जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया है। इस लहर में कांग्रेस के दिग्गज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और गुना से कांग्रेस उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कड़ी टक्कर में फंसे हुए हैं।

प्रदेश में एक मात्र छिंदवाड़ा सीट ऐसी रही जिस पर कांग्रेस के नकुलनाथ शुरू से भाजपा उम्मीदवार से बढ़त बनाए हुए है। 

प्रदेश में इस बार नमो लहर के कमलनाथ सरकार की किसान कर्ज माफी का मुद्दे के बीच वोटों की बाजी थी, लेकिन इसमे नमो लहर रुझानों में भारी पड़ती हुई दिखाई दे रही है। किसानों की कर्ज माफी से कांग्रेस को फायदा होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। 

प्रदेश में 2014 के आमचुनाव में भाजपा ने 27 सीटे जीती थी। इस बार भी शुरूआती रूझानों में भाजपा इतनी ही सीटों पर आगे चल रही थी। पूरे देश की निगाह भोपाल लोकसभा सीट पर लगी हुई है। यहां पर भी भाजपा की प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को अब तक के आए रुझानों में पछाड़ रखा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *