फरसवानी में 263 क्विंटल और चोरभ में 60.8 क्विंटल धान जप्त

जांजगीर
धान खरीदी सतर्कता दल द्वारा जिले के 2 धान खरीदी केन्द्रों से 303  क्विंटल अवेध धान जप्त करने की कार्रवाई की गई।

कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक के मार्गदर्शन में जिले में उड?दस्ता और धान खरीदी सतर्कता दल द्वारा अवैध धान के संग्रहण, परिवहन करने वालों और कोचियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में गत मंगलवार को सहायक खाद्य अधिकारी राजेश जायसवाल ने डभरा विकास खंड के धान उपार्जन केन्द्र फरसवानी में बाबूलाल द्वारा केंद्र में लाए गए धान , पंजीकृत और बोए गए रकबे सहित अन्य वांछित जानकारी ली गई।इस दौरान बाबूलाल द्वारा 303 क्विंटल धान के संबंध में संतोषजनक, प्रमाणिक जवाब नहीं देने पर सहायक खाद्य अधिकारी जायसवाल ने पंचनामा तैयार कर धान जप्त करने की कार्रवाई की गई। जप्त किए गए 263 क्विंटल धान बाबूलाल को सुपुर्दगी में दिया गया। इसी प्रकार विकासखंड अकलतरा के धान उपार्जन केंद्र- किरारी में 125 कट्टी अवैध धान किसान के द्वारा लाया जाने पर सहायक पंजीयक सहकारिता सी.जायसवाल की उपस्थिति मे  धान को जप्त करने की कार्यवाही की गई। इस अवसर पर धान खरीदी नोडल अधिकारी. पांडेय, सहायक खाद्य अधिकारी विनय कुजर, नायब तहसीलदार आर. ठाकुऔर सहकारिता विस्तार अधिकारी श्री वाई.द्विवेदी उपस्थित थे।

104 क्विंटल अमानक धान वापस – धान खरीदी सतर्कता दल द्वारा गत दिवस पामगढ़ विकास खंड के धान खरीदी केन्द्र चोरभ_ी में कृषक राजेशकुमार द्वारा लाए गए  32 क्विंटल और टिहली का 72 क्विंटल धान अमानक होने के कारण वापस करने की कार्रवाई सहायक खाद्य अधिकारी कुजुर द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *