प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ कुछ ऐसे नजर आए अर्जुन रामपाल, बार-बार देखा जा रहा है वीडियो

 नई दिल्ली
 
फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल  की जिंदगी में जल्द एक नया मेहमान आने वाला है। कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर अर्जुन रामपाल ने बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स  उनके बच्चे की मां बनने वाली हैं। गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स प्रेग्नेंट हैं, ऐसे में अर्जुन रामपाल हर पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अर्जुन रामपाल गैब्रिएला का खास ख्याल रखने के लिए हर संभव प्रयास भी कर रहे हैं।

इसी बीच अर्जुन-गैब्रिएला को एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया गया। इनके क्वालिटी टाइम की वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो है,जिसे  बार-बार देखा जा रहा है। अर्जुन-गैब्रिएला की इस वीडियो को वीरल भिवानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है,जिसमें दोनों कुल अंदाज में नजर आ रहे हैं।वीडियो में अर्जुन रामपाल ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं वहीं गैब्रिएला वाइट स्लीवलेस टी-शर्ट में दिख रही हैं। मीडिया को देखते ही दोनों ने एक साथ फोटो भी क्लिक कराई। 
 
आपको बता दें कि  अर्जुन रामपाल ने शनिवार को गैब्रिएला के लिए एक बेबी शॉवर का आयोजन किया। इस सेरेमनी में अर्जुन और गैब्रिएला के सभी करीबी पहुंचे थे। अर्जुन की बेटियां महिका और मायरा भी पहुंचीं, हालांकि पहली पत्नी मैहर नजर नहीं आईं। बेबी शॉवर में अर्जुन और गैब्रिएला ने व्हाइट ऑउटफिट पहना। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे। बॉलीवुड से अभिषेक कपूर इस बेबी शॉवर में शामिल हुए।
 
बता दें कि गैब्रिएला दक्षिण अफ्रीका की एक मॉडल और अभिनेत्री हैं। वह बॉलीवुड फिल्म 'सोनाली केबल' में भी काम कर चुकी हैं। अर्जुन की यह तीसरी संतान होगी। उन्होंने पहले पूर्व मिस इंडिया मेहर जेसिया से शादी की थी, जिससे उनकी दो बेटियां माहिका और मायरा हैं। अर्जुन और मेहर शादी के 20 साल बाद पिछले साल अलग हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *