प्रीतपाल बेलचंदन ने भाजपा से दिया इस्तीफा
दुर्ग
दुर्ग जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रीतपाल बेलचंदन ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस निर्णय से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी को टेलीफोन के माध्यम से अवगत भी करा दिया है। उनके इस निर्णय को प्रदेश में भूपेश बघेल सरकार द्वारा किसान हित में किए जा रहे बेहतर कार्य से जोड़कर देखा जा रहा है। जिनमें प्रदेश सरकार के राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मनरेगा को कृषि कार्य से जोडऩे एवं किसान हितैषी अन्य कार्य शामिल हैं। श्री बेलचंदन की भाजपा में किसान नेता के रूप में पहचान थी। उन्होंने सहकारिता को जिले में नई ऊंचाई दी। उनके इस्तीफे से भाजपा को जोरदार झटका लगा है। फिलहाल उन्होंने कांग्रेस प्रवेश के संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।