प्रकाश पर्व की खुशी में सजा कीर्तन दरबार, संगत ने की सेवा

बिलासपुर
गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व की खुशी में पांच दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है। इसके दूसरे दिन शनिवार की सुबह यदुनंदन गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार सजा। वहीं शाम को गुरुनानक स्कूल परिसर में कीर्तन दरबार सजाया गया और संगत ने सेवा की।

यदुनंदन नगर गुरुद्वारा में सजे कीर्तन दरबार में पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्थे भाई सरबजीत सिंह पटना वाले, भाई सतपाल सिंह दिल्ली वाले ने कीर्तन किया। इसके बाद हेड ग्रंथी मान सिंह बडाला ने सबके भले के लिए अरदास की। इसके बाद लंगर बांटा। इसी कड़ी में शाम को गुरुनानक स्कूल परिसर में सजे ननकाना साहिब की प्रतिकृति वाले पंडाल में कीर्तन दरबार सजा। इसमें हजूरी रागी जत्था भाई गुरशेर सिंह, भाई सरबजीत सिंह पटना वाले, भाई सतपाल सिंह दिल्ली वाले ने कीर्तन पेश कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थी।

सिरगिट्टी गुरुद्वारे में रविवार की सुबह और गुरुनानक स्कूल परिसर में शाम को कीर्तन दरबार सजेगा। इस मौके पर संगत की उपस्थिति रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *