पोते के प्रेम प्रसंग के चलते दादा की गोली मारकर हत्या

बिहार:
 
पोते के प्रेम प्रसंग के विवाद में अपराधियों ने दादा (बाबा) की गोली मारकर हत्या कर दी। इस विवाद में अपराधियों ने घर में घुसकर धरीक्षण यादव (55 वर्ष) को गोली मार दी। इस वारदात को सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दुल्हिन बाजार के सरकुना में अंजाम दिया गया। 

बताया जा रहा है कि धरीक्षण यादव के पोता विकास कुमार का गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग था। इसी बीच विकास लड़की को लेकर गांव से भाग गया। इस घटना के बाद से दोनों परिवार के बीच विवाद चल रहा था, जिसके कारण गांव में तनाव व्याप्त था। इस कारण लड़के के परिजन घर छोड़कर भाग गए थे, लेकिन दादा घर में रह रहा था। इसी बीच मौका पाकर अपराधी धरीक्षण यादव के घर में घुस गए तथा गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पाकर पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेना चाहा तो परिजनों ने विरोध कर दिया। परिजन हमलावरों की गिरफ्तारी और परिजनों की सुरक्षा की मांग पर अड़े हैं। समाचार लिखे जाने तक शव के पास परिजन जमे हुए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *