क्या दिग्विजय को वोट दिला पाएंगे कन्हैया कुमार

भोपाल
कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने खुद के प्रचार के लिए बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाकपा नेता कन्हैया कुमार को बुलाने का ऐलान किया है। इसी के साथ चर्चा शुरू हो गई है कि क्या कन्हैया कुमार भोपाल में दिग्विजय को वोट दिला पाएंगे। क्योंकि बिहार और मप्र के राजनीतिक मुद्दे अलग हैं। कन्हैया जिस पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं, उसका मप्र में ज्यादा वोट बैंक भी नहीं है। 

राजनीतिक जानकार कन्हैया कुमार को चुनाव प्रचार के लिए बुलाए जाने के पीछे दिग्विजय की चुनावी रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं। अब देखना यह है कि दिग्विजय सिंह अपनी इस रणनीति में कितने सफल हो पाते हैं। दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर देश विरोधी नारे लगाने का झूठा आरोप लगाया गया। एक चैनल ने भाजपा और आरएसएस के लड़कों को खड़ा करके टुकड़े-टुकड़े के नारे लगवाए और दूसरों को बदनाम किया। दिग्विजय ने कहा कि वे बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार के समर्थक हैं। 8 और 9 मई को वे (कन्हैया कुमार) प्रचार करने भोपाल आ रहे हैं। 

कन्हैया को लेकर भाजपा के तेवर हमेशा से ही तीखे रहे हैं और मध्य प्रदेश में कन्हैया की एंट्री से पहले ही उनसे अपने हमले तेज कर दिए हैं| पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत बीजेपी के सभी बड़े नेता ने अपने भाषणों में कन्हैया पर हमला बोलना शुरू कर दिया| जिस तरह अब तक भाजपा कट्टर हिंदूवादी छवि की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतारने के बाद हिन्दू और भगवा आतंकवाद के मुद्दे पर दिग्विजय की घेराबंदी कर रही थी, अब कन्हैया को लेकर भाजपा ने दिग्विजय को घेरना शुरू कर दिया, भाजपा ने इसे मुद्दा बना लिया| अब देखना होगा दिग्विजय जो अब तक चुनावी तैयारियों में आगे चल रहे थे, कन्हैया के साथ आने से उन्हें कितना लाभ दिलाते हैं| क्यूंकि बीजेपी के साथ ही भाजपा समर्थक कन्हैया का विरोध करते है, सोशल मीडिया पर इसकी वानगी अक्सर देखने को मिलती है| 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *