पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति को मिली जमानत

पटना                                                                                              
समाज कल्याण विभाग के पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा को आर्म्स एक्ट के मामले में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। करीब 10 माह जेल में बंद रहने के बाद उन्हें जमानत मिली है। न्यायमूर्ति अंजना मिश्रा की एकलपीठ ने मामले पर सुनवाई के बाद जमानत दी। 

वरीय अधिवक्ता योगेश चन्द्र वर्मा तथा अधिवक्ता आरके शुक्ला ने कोर्ट को बताया कि मुजफ्फरपुर बालिका शेल्टर होम से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामले में सीबीआई ने पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के बेगूसराय स्थित गांव के आवास पर छापा मारा था। इस दौरान सीबीआई को कुछ प्रतिबंधित गोलियां मिली थीं। इसके बाद सीबीआई ने स्थानीय पुलिस को गोलियां बरामद होने की सूचना दी। इस मामले में बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाने में 17 अगस्त, 2018 को थाना कांड संख्या 143/2018 दर्ज किया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *