पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस करेगी बड़ा आयोजन

भोपाल
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस भोपाल से लेकर दिल्ली तक अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में हैं। राजीव गांधी के जन्म दिन पर प्रदेश में लंबे अरसे बाद बड़ा आयोजन कांग्रेस करने जा रही है। इसमें प्रदेश भर से पार्टी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। वहीं दिल्ली में भी कांग्रेस देश भर से पार्टी पदाधिकारी, विधायक, सांसद और अन्य नेताओं को बुला रही है।

भोपाल में 20 अगस्त को राजीव गांधी के जन्म दिन पर भव्य आयोजन होगा। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को बुलाया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री कमलनाथ भी शामिल होंगे। सरकार में आने के बाद करीब बीस साल बाद कांग्रेस राजीव गांधी के जन्म दिन पर प्रदेश में बड़ा आयोजन कर रही है। इस आयोजन में राजीव गांधी की पंचायतीराज व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री बड़ा ऐलान कर सकते हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

इधर एआईसीसी ने दिल्ली के इंदिरा गांधी एडोटोरियम में 22 अगस्त को बड़ा आयोजन करने जा रही है। इस आयोजन में प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रदेश में एक हजार से ज्यादा पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी है। वहीं पार्टी के अन्य संगठनों के भी सभी प्रमुखों को बुलाया गया है। इनके अलावा सभी विधायकों के साथ ही पूर्व विधायक, पूर्व सांसदों और एआईसीसी के सदस्यों को बुलाया गया है। प्रदेश से करीब ढाई हजार नेताओं के दिल्ली पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *