पूजा अर्चना कर की गई धान खरीदी की शुरूआत

गरियाबंद
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गरियाबन्द के धान उपार्जन केंद्र में समिति के अध्यक्ष सुवक राम पुजारी व सदस्यों ने पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया।

समिति के सदस्य मुरलीधर सिन्हा ने बताया कि इस बार धन खरीदी व्यवस्था के लिए गरियाबन्द ,नागबुड़ा के अलावा मरोदा में केंद्र नया बनाया गया है। पिछली बार की अपेक्षा इस साल वन अधिकार पट्टा का भी धान खरीदी किया जाएगा जिसके कारण रकबा के साथ किसानों की संख्या बड़ी है। शुभारंभ अवसर पर अध्यक्ष सेवक राम पुजारी, मुरलीधर सिन्हा, चन्द्र भूषण चौहान, हेमलाल सिन्हा, हेमलाल ध्रुव, राधेलाल ध्रुव, मनटोरा बाई, कमला साहू, तिलोक सिन्हा, पुन्नू लाल कुठारे, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष बीरू यादव, समिति प्रबंधक,सुरेन्द सिन्हा एवं समिति के कर्मचारी व किसान उपस्थित थे। जिले में कुल 38 सहकारी समिति के अंतर्गत 62 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य में धान खरीदी की जायेगी। इस वर्ष 3 लाख 17 हजार 105 टन धान उपार्जन करने का लक्ष्य रखा गया है। मरोदा और गोहरापदर नये धान उपार्जन केन्द्र के रूप में स्वीकृत किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *