पीटने के बाद पेशाब पिलाया, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

अलीराजपुर
मध्य प्रदेश के अलीराजपुर से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जनता की रक्षा करने के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों ने ही यहां कुछ लोगों के साथ ऐसी हरकत की है कि महकमे तो क्या इंसानियत पर सवाल खड़ा हो गया है। अलीराजपुर के एक पुलिस स्टेशन के चार पुलिसकर्मियों पर नशे की हालत में कुछ लोगों से मारपीट का आरोप है। यही नहीं, पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने पीड़ितों को उनको पेशाब पीने पर भी मजबूर किया।

मारपीट-पेशाब पीने को मजबूर करने का आरोप
घटना मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के नानपुर पुलिस स्टेशन सीमा की है। आरोप है कि पुलिसकर्मी नानपुर फाट बांध के पास पिकनिक के लिए गए थे। वहीं किसी बार पर उनका कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। पीड़ितों के परिवारों ने आरोप लगाया है कि घटना के वक्त पुलिसकर्मी नशे में थे। उन्होंने पहले 5 लोगों को पीटा और फिर पांचों को उनका पेशाब पीने के लिए भी मजबूर किया।

बेहद शर्मनाक मामला सामने आने पर चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अलीराजपुर के पुलिस सुपरिंटेंडेंट विपुल श्रीवास्तव ने बताया है कि नानपुर पुलिस स्टेशन प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *