पाला प्रभावित फसलों का जायजा लेने पूर्व सीएम शिवराज मिले किसानो से 

भोपाल
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज और कल पाला प्रभावित किसानों से मिलेंगे। पाला प्रभावित फसलों का जायजा लेने के लिए वे राजगढ़, उज्जैन, देवास, जिलों में जाएंगे। इस दौरान वे राज्य सरकार द्वारा इसको लेकर अब तक की गई कार्यवाही के बारे में भी जानकारी लेंगे। 

श्री @ChouhanShivraj ने ग्राम पीलूखेड़ी में फसल को पाले से हुई क्षति का अवलोकन किया। किसानों की समस्याएं सुनी और सरकार से जल्द से जल्द हर संभव सहायता दिलाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। pic.twitter.com/ePOTHJbnNO

— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) January 15, 2019

चौहान आज भोपाल से सड़क मार्ग द्वारा राजगढ़ जिले के ग्राम कुरावर पहुंचे। यहां वे ग्राम इकलेरा, तलेन, पचोर, खुजनेर, संडावता, छापीहेड़ा, जीरापुर, मोड़ी, सुसनेर, आमला, चामइदाह और निपानिया गांवों में जाएंगे। चौहान आगर होकर उज्जैन पहुंचेंगे और वहीं रुकेंगे। पूर्व सीएम चौहान कल प्रात: 11 बजे उज्जैन से रवाना होकर देवास जिले के ग्राम हेवदपुरा, आगरोद, पटलावदा, बरोठा (हाटपिपल्या), नेवरी फाटा, तिलवानी और दौलतपुर में किसानों से प्रभावित फसलों के बारे में जानकारी लेंगे। 

श्री @ChouhanShivraj का सीहोर जिले के ग्राम श्यामपुर में फूल-माला की वर्षाकर ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। pic.twitter.com/U5cfE04KmM

— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) January 15, 2019

श्री @ChouhanShivraj का कुरावर जाते समय सीहोर के सोनकच्छ गाँव में किसानों और ग्रामीणों ने स्वागत किया। उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सरकार के सामने उठाने का आश्वासन दिया। pic.twitter.com/IrdwcNMShn

— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) January 15, 2019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *