पार्टी की पीठ में छुरा मारने वालों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं : सज्जन सिंह

भोपाल
लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर संकेतों में नसीहत दी है। दरअसल भाजपा नेता प्रेम चंद गुड्डू के परिजनों के एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शामिल हुए थे। कुछ दिन पहले भी दिग्विजय सिंह से प्रेमचंद गुड्डू और उनकी बेटी दामाद ने इंदौर में मुलाकात की थ्ी। प्रेमचंद गुड्डू के परिजनों के कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह के शामिल होने पर वर्मा ने इंदौर में आज मीडिया से कहा कि पार्टी की पीठ में छुरा मारने वालों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सांसद प्रेम चंद गुड्डू कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे, भाजपा ने उनके बेटे को विधानसभा का टिकट भी दिया था। वर्मा के इस बयान को यह माना जा रहा है कि उन्होंने दिग्विजय सिंह के प्रेमचंद गुड्डू के कार्यक्रम में शामिल होने को पार्टी के लिए अच्छा नहीं माना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *