पांच लाख रुपए की इनामी नक्सली डीकेएमएस अध्यक्ष गिरफ्तार
सुकमा
चितलनार इलाके से गुरुवार को पुलिस ने पांच लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई नक्सली डीकेएमएस की अध्यक्ष है। उस पर गोपनीय पुलिस की हत्या करने और पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने जैसे कई संगीन आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, डीआरजी और जिला पुलिस बल की टीम गुरुवार को चितलनार इलाके में सर्चिंग के लिए निकली थी। चितलनार और मुण्डवाल के पास जंगल में घेराबंदी कर पुलिस ने एक महिला नक्सली को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सोड़ी पीसो, डीएकेएमएस अध्यक्ष कांगेरघाटी एरिया कमेटी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसके ऊपर पांच लाख रुपए का इनाम था।
वहीं एक महिला सहित पांच नक्ससलियों ने सरेंडर भी किया है। सरेंडर किए दो नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। नक्सलियों में एक स्थायी वारंटी भी है।