पटना के गांधी मैदान में धू-धू कर जला रावण, सीएम नीतीश कुमार रहे मौजूद

पटना
पटना के गांधी मैदान में बुराई का प्रतीक रावण अपने भाई कुंभकरण और बेटे मेघनाद के साथ धू-धू कर जला। भगवान राम का तीर जैसे ही रावण को लगा पुतले में आग लग गई। इससे पहले कुंभकरण और मेघनाद का दहन किया गया। रावणवध को देखने के लिए गांधी मैदान में लाखों लोग जुटे थे। पूरा गांधी मैदान लोगों से भर गया था।बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के के लिए गांधी मैदान में सैकड़ों की संख्या में पुलिस बलों तैनात किया गया था।

रावण दहन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत कई नेता पहुंचे थे। उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की कुर्सी मंच पर लगी थी लेकिन वे भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

रावणवध से पहले गांधी मैदान में रामलीला की गई। रावण वध से पहले श्रीराम, सीता का पूजन किया गया।रामलीला मंडली ने झांकी पेश की। रथ पर भगवान राम, लक्ष्मण और उनकी पूरी सेना थी। गांधी मैदान में अशोक वाटिका और लंका दहन जैसे प्रसंग दिखाए गए। भगवान राम के तीर चलाते ही रावण धू-धूकर जलने लगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *