24 मार्च को कांग्रेस का दामन थामेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, पटना से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

 
पटना

भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा 24 मार्च को कांग्रेस का दामन थामेंगे। शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के सामने पार्टी ज्वाइन करेंगे। कहा जा रहा है कि वह पटना साहिब से ही कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

इस समय सिन्हा पटना साहिब से भाजपा के सांसद हैं। पिछले काफी समय से उन्होंने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बागी तेवर अपनाए हुए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा प्रधानमंत्री मोदी पर भी कई बार जुबानी हमला बोल चुके हैं। इसके साथ ही वह कई बार पार्टी विरोधी गतिविधियों में भी भाग ले चुके हैं। गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1992 में की। सिन्हा 1999 में एनडीए सरकार में मंत्री बने। 2009 में बिहार की पटना साहिब विधानसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा ने सांसदी के लिए चुनाव लड़ा जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। 2014 में जब दोबारा यहां चुनाव हुए तब भी शत्रुघ्न ने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के कुणाल सिंह को हराया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *