पंचायती राज दिवस पर बोले दिग्विजय भाजपा के विनाशी विकास को पहचानें

भोपाल। भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार एंव पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की रक्षा करने वाली संस्थाओं को कलंकित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा के विनाशी विकास को पहचाने की भी बात की है। उन्होंने दावा किया है कि उनके कार्यकाल में मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बना जहां त्रिस्तरीय पंचायती राज की व्यवस्था हुई।  
आज पंचायती राज दिवस पर दिग्विजय सिंह ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि राजीव गांधी के मिशन को पूरा करने मध्य प्रदेश उनके शासनकाल में पंचायती राज व्यवस्था को कायम करने वाला देश का पहला राज्य बना। 25 जनवरी 1994 को मध्य प्रदेश पंचायती राज अधिनियम स्थापित किया गया और मई-जून 1994 में प्रदेश में इस व्यवस्था को लागू किया गया। उस दौरान तीस हजार 922 ग्राम पंचायतों और 459 जनपद पंचायतों के साथ ही 45 जिला पंचायतों में चुनाव करवाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *