पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हमीदिया स्थित गुरुद्वारा पर मत्था टेका

भोपाल
गुरुनानक जी के 550 वे प्रकाश पर्व पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हमीदिया स्थित गुरुद्वारा पर मत्था टेका। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहा तब भी यहां पर मत्था टेकने आता रहा हूं, आज भी आया हूं, मैं हमेशा यहां पर उनके शिष्य के रूप में आता हूं। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव ने दुनिया को प्रकाश और नई दिशा दी है। उनके संदेश मेहनत करो, सेवा करो और दान करो के साथ उनके शांति के दिव्य दर्शन पर पूरी दुनिया अमल कर ले तो सारी समस्या खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि गुरुनानक के बताए रास्ते पर चलकर सब अपना जीवन धन्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *