नौजवानों को रोजगार और किसानों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

भोपाल

मुख्यमंत्रीकमल नाथ ने कहा है कि नौजवानों को रोजगार और उनके बेहतर भविष्य के साथ और किसानों का कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।नाथ ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा के क्षेत्र में उच्चस्तरीय सुविधाएँ विकसित की जाएंगी ताकि प्रदेश के लोगों को बाहर से अस्पतालों में इलाज के लिए न जाना पड़े।नाथ आज जबलपुर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज परिसर में 150 करोड़ की लागत से 220 बिस्तरीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर जबलपुर जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्रीप्रियव्रत सिंह भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्रीनाथ ने कहा कि प्रदेश की 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। इसी तरह प्रदेश का नव निर्माण हमारे नौजवानों के हाथ में है। सरकार ने पिछले नौ माह में कृषि क्षेत्र को उन्नत बनाने और किसानों को बेहतर लाभ देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। हम कृषि क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं को साकार कर रहे हैं ।नाथ ने कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक रोजगान्मुखी निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे हमारे नौजवानों को रोजगार मिलेगा और वे पूरी ऊर्जा के साथ प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में हमारा प्रदेश पूरे देश में अव्वल बने इसके लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। जबलपुर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनने से पूरे महाकौशल अंचल में उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएँ यहाँ के लोगों को उपलब्ध होंगी। वहीं नौजवान चिकित्सकों को काम करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि संस्कारधानी जबलपुर का सुनियोजित विकास किया जाएगा। उन्होंने जबलपुर में हुई कैबिनेट का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बैठक में लिए गये निर्णयों को पूरा किया जा रहा है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने कहा कि पिछले नौ माह में मुख्यमंत्रीकमल नाथ के नेतृत्व में प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र को एक नया आयाम मिला है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए 800 मेडिकल सीट को बढ़ाकर 2 हजार किया है और आने वाले समय में हम इसे 3 हजार तक ले जाएंगे। इससे हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों की कमी दूर होगी।

वित्त मंत्रीतरुण भानोट ने कहा कि जबलपुर के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने कई सौगातें दी हैं। सभी परियोजनाओं की डीपीआर बन गई है और शीघ्र ही उन्हें स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जबलपुर में मेट्रो रेल और मेट्रो पोलीटिन सिटी योजना भी बनाने के निर्देश दिए हैं।

कार्यक्रम को सामाजिक न्याय नि:शक्तजन कल्याण मंत्री लखन घनघोरिया, सांसदविवेक तन्खा ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जबलपुर के विकास के लिए 42 करोड़ 16 लाख की लागत के कार्यों का भी भूमि-पूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *