नाव हादसे मे दो नाविक पर दर्ज , अब तक 11 मृतक

भोपाल
नाव हादसे में फरियादी निर्मल कुमार दास पिता दिलीप कुमार दास निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी की रिपोर्ट पर नाव चलाने वाले (नाविक) आकाश बाथम एवं चंगु बाथम के विरुद्ध थाना जहांगीराबाद में अपराध क्रमांक 1033/19 धारा 304(A) भादवि० का पंजीबद्ध किया गया है।

 मध्य प्रदेश के भोपाल में छोटा तालाब के खटलापुरा घाट पर शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बजे गणेश विसर्जन के दौरान नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। नाव में 19 लोग सवार थे। 5 को सुरक्षित निकाल लिया गया और 3 की तलाश जारी है। मृतक पिपलानी के 100 क्वार्टर के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गणेश जी की प्रतिमा काफी बड़ी थी। जैसे ही पानी में गिराया गया, नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।

मारे गए लोग पिपलानी के 100 क्वार्टर के रहने वाले थे। मौके पर एसडीआरएफ की टीम, गोताखोर और पुलिस की टीम मौजूद है।  जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा, हादसे में 11 लोगों का मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। ये कैसे हुआ, इसकी जांच की जाएगी। जिस जगह घटना हुई, वहां मध्य प्रदेश होमगार्ड और राज्य आपदा बचाव दल (एसडीआरएफ) का मुख्यालय है।

मृतकों के नाम व पते:-

1- परवेज़ पिता सईद खान उम्र 15 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

2- रोहित मौर्य पिता नंदू मौर्य उम्र 30 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

3- करण पिता…… उम्र 16 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

4- हर्ष पिता ….. उम्र 20 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

5-सन्नी ठाकरे पिता नारायण ठाकरे उम्र 22 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

6- राहुल वर्मा पिता मुन्ना वर्मा उम्र 30 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

7- विक्की पिता रामनाथ उम्र 28 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

8-विशाल पिता राजू उम्र 22 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

9-अर्जुन शर्मा पिता……उम्र 18 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।
 
10-राहुल मिश्रा पिता ……उम्र 20 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

11- करण पिता पन्नालाल उम्र 26 साल निवासी 1100 क्वाटर पिपलानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *