नगरीय प्रशासन मंत्री ने कांकेर में किया वृक्षारोपण

रायपुर

 नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान जिला कांकेर में प्रजापिता ब्रम्हकुमारी आश्रम कांकेर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान वृक्षारोपण भी किया। डॉ. डहरिया ने कहा कि पर्यावरण को बचाने और वातावरण को संतुलित रखने के लिए हम सबको वृक्षारोपण करना चाहिए। पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन देकर जीवन प्रदान करती है। पेड़-पौधे पक्षियों और जानवरों को भोजन और आश्रय प्रदान करती है। हानिकारक कार्बनडाइऑक्साईड गैस को अवशोषित करती है। पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। हम सभी को वृक्षारोपण कर उनकी सुरक्षा करनी चाहिए। इस मौके पर प्रजापिता ब्रम्हकुमारी आश्रम की बहनें और अन्य सदस्यों सहित ग्रामीण और जनप्रतिनिधि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *