नक्सल विरोधी अभियान पर कल बैठक, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे शामिल

नई दिल्ली
देश के विभिन्न राज्यों में नक्सल विरोधी अभियान को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल दिल्ली में देश के विभन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशकों की बैठक बुलाई है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, मुख्य सचिव एसआर मोहंती और पुलिस महानिदेशक वीके सिंह शामिल होंगे।

दिल्ली में होंने जा रही इस बैठक में मध्यप्रदेश में नक्सलियों से जुड़ी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए क्या किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में इस पर रोक लगाने के लिए केन्द्र सरकार से और किस तरह की मदद की जरुरत है। किस तरह के अभियान मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे है। अब तक इनमें कितनी सफलता मिली है और आगे क्या कार्ययोजना है इस सबको लेकर इस बैठक में चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *