नंदिनी थाना सील, एक एसआई व 2 सिपाही पॉजिटिव
भिलाईनगर
थाना नंदिनी अहिवारा में कल रात 3 पुलिसकर्मियों में एक उपनिरीक्षक एवं दो आरक्षक के कोरोना संक्रमित होने के बाद थाने को सील कर दिया गया है। थाना परिसर में ही टेंट लगाकर थाने का संचालन किया जाएगा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा ने बताया कि कल देर रात नंदिनी अहिवारा थाना के तीन पुलिसकर्मियों का टेस्ट रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया था। इन कर्मचारियों में एक उपनिरीक्षक तथा दो आरक्षक हैं। इन पुलिस कर्मचारियों के प्राइमरी कांटेक्ट में रहे अन्य पुलिस कर्मचारियों की पहचान कर उन सभी का टेस्ट किया जाएगा। साथ ही थाना परिसर को पूरी तरह से सेनेटाइज करने के बाद आज सील कर दिया गया है। थाने के कार्य का संचालन थाना परिसर में ही टेंट लगाकर किया जा रहा है।