दो अलग तीरंदाजी चुनावों में मुंडा और राव अध्यक्ष चुने गये

कोलकाता
विश्व तीरंदाजी द्वारा निलंबन की धमकी को ठेंगा दिखाते हुए भारतीय तीरंदाजी संघ के दो गुटों ने रविवार को सर्वसम्मति से क्रमश: नयी दिल्ली और चंडीगढ़ में कराये गये अलग अलग चुनावों में अपने अध्यक्ष चुने। इसमें एक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और दूसरे में बीवीपीव को अध्यक्ष चुना गया। दोनों विपक्षी गुटों ने दावा किया कि उन्होंने संविधान और राष्ट्रीय खेल संहिता का पालन किया है। दोनों गुटों ने कहा कि वे अपनी संबंधित अनुपालन रिपोर्ट छह हफ्ते के अंदर दिल्ली उच्च न्यायालय को सौंप देंगे। हालांकि यह देखा जाना बाकी है कि दोनों गुटों में से किसे संवैधानिक घोषित किया जायेगा। निलंबन की धमकी जारी करने के बाद विश्व तीरंदाजी ने एकीकृत चुनाव कराने की कोशिश की लेकिन दोनों गुटों को साथ में लाने की बातें विफल रहीं। विश्व तींरदाजी के एक अधिकारी ने कहा कि विश्व संस्था इस पर एक हफ्ते में फैसला करेगी कि एएआई को निलंबित किया जाये या नहीं। तब तक भारतीय तीरंदाज मंगलवार से नीदरलैंड में शुरू होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे। विश्व तीरंदाजी के एक अधिकारी ने कहा कि विश्व तीरंदाजी दोनों बैठकों से रिपोर्ट मिलने के बाद इसका आकलन करेंगे और कार्यकारी बोर्ड में अगले कदम पर फैसला करेंगे। इसमें एक हफ्ते का समय लगेगा। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *