देश को राफेल की जरूरत, मुझे खुशी है कि वो आ रहा है-दिग्विजय सिंह

इंदौर
 मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राफेल विमान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंदौर में मीडिया को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा- मुझे खुशी है कि हमारी वायुसेना को राफेल मिल रहा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि राफेल देश के लिए जरूरी है। दिग्विजय सिंह ने कहा- हमें खुशी है कि भारतीय वायुसेना के जंगी बेडे़ में राफेल जैसा बेहतरीन जहाज जुड़ने जा रहा है। देश की सुरक्षा के लिये राफेल जरूरी है हालांकि राफेल की कीमत को लेकर दिग्विजय सिंह ने सवाल भी उठाए हैं। दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मुझे और इस देश को इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिर मोदी सरकार ने 136 राफेल की जगह 36 राफेल क्यों खरीदे।

देश का बताना चाहिए कीमत
दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से राफेल की कीमत पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार को राफेल कितने में खरीदी इसकी जानकारी देश को देनी चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा- देश को 126 राफेल विमानों की आवश्यकता थी। मुझे और अन्य देशवासियों को यह भी नहीं पता कि मोदी सरकार ने इसे घटाकर 36 क्यों कर दिया? दिग्विजय ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा- राफेल की तादात घटाकर क्या राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ आपने समझौता नहीं किया है? हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ये सियासत की बातें हैं।

कांग्रेस ने नहीं छोड़ा मुद्दा
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने राफेल को मुद्दा बनाया था। इस दौरान पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने राफेल की कीमत को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था। इसके साथ ही कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव क दौरान राफेल के लेकर जांच की बात भी कही थी। लोकसभा में हार के बाद अब दिग्विजय सिंह ने कहा- कांग्रेस ने राफेल के मुद्दे को नहीं छोड़ा है और वो आज भी राफेल के मुद्दे पर खड़ी है। उन्होंने कहा- निश्चित तौर पर हम अब भी यह मुद्दा उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *