दुनिया से 7 साल पीछे है यह देश, अभी भी चल रहा है साल 2012, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली
पूरी दुनिया में सन 2019 चल रहा है, हम आपसे से कहे कि दुनिया में ऐसी भी जगह जो सात साल पीछे चल रहा है। आप शायद इस बात पर यकीन करें या नहीं लेकिन ये सच है। एक देश ऐसा भी है जहां अभी भी सन 2012 चल रहा है।

यानी इस देश के लोग बाकी दुनिया से 7 साल पीछे हैं। यही नहीं, इस देश में एक साल 13 महीनों का होता है। ऐसे में आप खुद ही समझ सकते हैं कि आखिर यह देश बाकी देशों से 7 साल पीछे क्यों चल रहा है।

बात कर रहे हैं इथियोपिया की, जहां पर आज साल 2019 नहीं बल्कि 2012 चल रहा है जो कि दुनिया के तमाम देशों से 7 साल पीछे है। इस देश की आबादी महज 10 करोड़ के आसपास है। ख़ास बात ये है कि जहां दुनिया के तमाम देश 1 जनवरी को अपना नया साल मनाते हैं वहीं इथियोपिया के निवासी 11 सितंबर को अपना नया साल मनाते हैं।

इथियोपिया वासियों का अपना खुद का कॉप्टिक कैलेंडर है जिसके हिसाब से वो चलते हैं। वहीं दुनिया के तमाम देश एक ही ग्रिगोरियन कैलेंडर के हिसाब से चलते हैं और उनके त्योहार भी इसी कैलेंडर के हिसाब से होते हैं।

इथियोपिया के निवासी ऐसा मानते हैं कि ईसा मसीह का जन्म 7BC में हुआ था और इसी हिसाब से यहां दिनों की गिनती शुरू हुई, जिसके बाद कॉप्टिक कैलेंडर का निर्माण किया गया। इथियोपिया में कोई भी त्यौहार उस दिन नहीं मनाया जाता है जब पूरी दुनिया उस त्योहार को मना रही होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *