जमीनी कार्यकर्ता लड़ेंगे वार्ड चुनाव, किसी की बीवी-बहन नहीं

रायपुर
प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन शंकरनगर में हुई। प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में महिला कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी सुनीता सेहरावत निकाय चुनाव के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि जिस वार्ड में महिला आरक्षण है उस वार्ड से सक्रिय महिला कांग्रेस के पदाधिकारी को टिकट दिया जाएगा। जो महिलाएं जमीनी स्तर पर काम किए हैं उस महिला को टिकट दिया जाएगा। किसी के बहन,मां या पत्नी को राजनीतिक दबाव मे चुनाव मैदान में नहीं उतारा जायेगा।

राष्ट्रीय सचिव शतिका ने कहा है कि यहां संगठन बहुत ही मजबूत है। इसलिये विधानसभा में बम्फर जीत मिला जिसमें महिला का कार्य सराहनीय है। इस ऐतिहासिक जीत के लिये महिला कांग्रेस को श्रेय जाता है। नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा का सूपड़ा साफ करना है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं महिला कांग्रेस के प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाएं नेतृत्व करती आ रही है और अभी भी महिलाएं ही नेतृत्व कर रही है। कांग्रेस पार्टी में महिलाओं को बड़ा ही मान सम्मान दिया जाता है। महिला आरक्षित है उसमें महिला को ही प्राथमिकता दिया जाएगा। जो महिलाएं सक्रिय होकर लंबे समय तक कार्य करती आ रही है उनको टिकट दिया जाएगा। पार्टी का जो भी आदेश का पालन करें।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने कहा है कि नगर निगम, जिला पंचायत चुनाव में जो महिलाएं चुनाव लड?ा चाहती है वह अपने वार्ड में सक्रिय होकर कार्य करते रहें। जिस वार्ड में महिला सामान्य हुआ है और उस वार्ड से महिला सामान्य कोटे से सामान्य महिलाओं को ही टिकिट दिया जायेगा। हमारी महिला बहने लगातार कांग्रेस पार्टी के जो कार्य करती आई है तो निश्चित तौर पर उनको ही टिकट दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *