दिव्या रानी पर भाजपा की निगाह, खजुराहो से लड़ सकती है चुनाव

खजुराहो

खजुराहो संसदीय सीट में इस बार दो राजघरानों के बीच चुनावी जंग हो सकती है। कांग्रेस द्वारा छतरपुर राजघराने की कविता राजे को टिकट दिए जाने के बाद भाजपा भी यहां से राजघराने की महिला नेत्री को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में है। इसीलिए भाजपा ने अब तक खजुराहो की सीट से टिकट पेंडिंग रखा है। इस सीट से वैसे भी कई दावेदार हैं

पर राजघरानों के बीच टकराव करके पार्टी जीत हासिल करने का जोर लगा रही है। भाजपा की कोशिश इसी के चलते पन्ना राजघराने की बेटी दिव्या रानी सिंह को पार्टी में शामिल करने की है और इसमें पार्टी काफी हद तक सफल भी हो गई है। दिव्या रानी पन्ना जिला कांग्रेस की दो बार से जिला अध्यक्ष हैं और वे भाजपा ज्वाइन करने की तैयारी में हैं। उनके पति केशव प्रताप सिंह जिला पंचायत पन्ना के सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *