दिग्विजय के टिकट से भोपाल में तो खुशी नहीं, पाक में बंट रही मिठाइयां : रामेश्वर शर्मा

भोपाल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भोपाल से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है| विरोधियों पर तीखे वार करने वाले भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है| शर्मा ने कहा दिग्विजय चाचा को टिकट मिला है, इससे भोपाल में तो ख़ुशी नहीं है लेकिन पकिस्तान में जरूर मिठाइयां बंट रही है ऐसे समाचार मिल रहे हैं| 

रविवार को मीडिया से चर्चा में रामेश्वर शर्मा ने कहा भोपाल की जनता के मन में उस हर व्यक्ति के खिलाफ आक्रोश है जो आतंकवाद के समर्थन में बोलता है| दिग्विजय सिंह वो चेहरा है जिन्होंने सैनिकों की शहादत का मजाक उड़ाया है| उनके भोपाल से चुनाव लड़ने के फैसले से भोपाल में कोई ख़ुशी नहीं है| लेकिन पाकिस्तान में मिठाइयां बंटने के समाचार जरूर मिल रहे हैं|  बता दें कि भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक पर बयान देने के बाद से ही दिग्विजय सिंह रामेश्वर शर्मा के निशाने पर हैं, पिछले दिनों उन्होंने समर्थकों के साथ सड़कों पर दिग्विजय के बयान के खिलाफ प्रदर्शन कर उन्हें देशविरोधी बताया था| 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 16 साल बाद चुनावी राजनीति में एंट्री कर रहे हैं। भाजपा के मजबूत गढ़ भोपाल से दिग्विजय चुनावी मैदान में हैं|  उन्होंने इससे पहले 2003 में मप्र विधानसभा का चुनाव लड़ा था। सत्ता गंवाने के बाद दिग्विजय ने 10 साल तक चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। 2014 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा में भेजा। इस बार उन्होंने मध्यप्रदेश की किसी भी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। जिसके बाद कमलनाथ ने उन्हें सबसे कठिन सीट से चुनाव लड़ने को कहा था जिसके बाद पार्टी उन्हें भोपाल से चुनाव लड़ा रही है| भोपाल सीट भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती है, जहां कांग्रेस तीन दशक से जीत हासिल नहीं कर पाई है| यही वजह है कि कांग्रेस ने अपने शीर्ष स्तर के नेता को भोपाल से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है| वहीं भाजपा से भी दमदार प्रत्याशी आने की संभावना है| 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *