दिग्विजय के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा लड़ सकती है चुनाव

भोपाल
 भाजपा में भोपाल सीट को लेकर बढ़ते जा रहे सस्पेंस के बीच अब साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का नाम तेजी से सामने आया है।खबर है कि बीजेपी दिग्विजय के खिलाफ साध्वी को चुनाव लड़ा सकती है। सियासी गलियाओं में इसकी अटकलें जोरों पर है। वहीं साध्वी ठाकुर भी कह चुकी हैं कि वो चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उमा भारती, नरेंद्र तोमर समेत आधा दर्जन से अधिक नेताओं के नाम भोपाल के लिए चर्चा में आ चुके हैं।

दरअसल, भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है। जिसके चलते इस सीट पर भाजपा में दमदार चेहरे की तलाश है|। कई बड़े दिग्गजों के नामों पर चर्चा के बाद अब सियासी गलियारों में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का नाम सुर्ख़ियों में आ गया है। इस बात की अटकलें तेज हो गई है कि बीजेपी दिग्विजय के खिलाफ कट्टर हिन्दुवादी चेहरा साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को चुनाव लड़ा सकती है।  संभावना जताई जा रही है कि आज शाम तक बीजेपी मप्र के बाकी सीटों को लेकर एक और लिस्ट जारी कर सकती है। जिसमे भोपाल का फैसला भी हो सकता है।

उमा भारती के लोकसभा चुनाव लड़ने से मना करने के बाद राजनीतिक गलियारों में प्रज्ञा ठाकुर की चर्चा जोरों पर थी। खुद प्रज्ञा ने भी दिग्विजय के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात कही थी। टिकट को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि बीजेपी मुझे टिकट देती है तो दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने तैयार हैं। ये चुनाव धर्म और अधर्म के बीच होगा, भगवा को आतंकी कहने वाले दिग्विजय का कोई साथ नहीं देगा। वहीं बाहरी के सवाल पर उन्होंने कहा वे भोपाल के लिए बाहरी नहीं, 16 साल भोपाल में रहीं हैं और दिग्विजय के षड्यंत्र के कारण जेल भी गईं।

जिस तरह दिग्विजय सिंह को भाजपा हिन्दुविरोधी होने के आरोप लगाती है, ऐसी स्तिथि में पार्टी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार घोषित करती है तो वोटों का ध्रुवीकरण होना तय है। करीब 18 लाख मतदाताओं वाली भोपाल संसदीय सीट पर करीब 4.5 लाख मुस्लिम मतदाता हैं। यदि ऐसा होता है तो भाजपा इस सीट पर वोटों का ध्रुवीकरण करेगी ताकि दिग्विजय जैसे मजबूत उम्मीदवार को हराया जा सके। वर्ष 1989 से भोपाल लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ रही है।  यहां कांग्रेस के हर प्रयोग फेल रहे हैं, इस बार दिग्विजय को कांग्रेस ने उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *