दहेज में मिली बाइक लेकर दुल्हा फेरे छोड़ हुआ फरार, दुल्हन की नहीं हुई विदा

भिंड
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शादी के छह फेरे लेने के बाद दुल्हा शादी छोड़ कर भाग गया। जिस वजह से दुल्हन की विदाई टल गई। मामला जिले के गोरमी का है। सुखाम कुशवाह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी मुरैना के अंबाह में रहने वाले रामनरेश कुशवाह के बेटे से तय हुई थी। रविवार को उनके यहां बारात आई थी।

दोनों परिवार में खुशी का माहौल था। सब शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। यही नहीं शादी का कार्यक्रम में अपने समयनुसार शुरू हुआ। दुल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला भी पहनाई। भोजन भी सबने एक साथ किया। इसके बार मुहूर्त के समय दुल्हा दूल्हन को फेरों के लिए बुलाया गया। इसी दौरान छह फेरे होने के बाद सातवें फेरे से पहले दूल्हा प्रमोद ने पंडित से पांच मिनट में आने को कहा। घर के बाहर उसने शादी में मिली बाइक की चाबी रिश्तेदार से ली और उस पर बैठकर कहीं जाने की बात कहकर फरार हो गया। काफी देर तक प्रमोद लौटकर नहीं आया तो तलाश किया गया। लेकिन वह नहीं मिला तो उसके मोबाइल पर फोन लगाया, लेकिन वह भी बंद मिला, ऐसे में परिजन की चिंता बढ गयी।

इस घटना के बाद सुखराम के परिवार ने बारात की तो विदा कर दी, लेकिन लड़के के पिता रामनरेश, चाचा, फूफा सहित अन्य मुख्य रिश्तेदार रुक गए। देर शाम तक प्रमोद के वापस आने का इंतजार किया गया। लेकिन जब वह लौटकर नहीं आया तो रात आठ बजे के करीब लडकी और लडके पक्ष के लोग गोरमी थाना में शिकायत करने पहुंचे। शिकायत के बाद पुलिस दूल्हे का पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *