दस महीने में अवैध रेत खनन के 85 प्रकरण

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जानकारी देते हुए सदन को बताया कि राज्य में 10 महीने में अवैध रेत उत्खनन के 85 प्रकरण दर्ज किए गए। अवैध परिवहन के 3 हजार से अधिक प्रकरण दर्ज किए गए।

जनता कांग्रेस के सदस्य धर्मजीत सिंह ने जानना चाहा कि एक जनवरी 2019 से 30 अक्टूबर 2019 तक अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के कितने-कितने प्रकरण दर्ज किए गए हैं? इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में एक जनवरी 2019 से 30 अक्टूबर 19 की अवधि में खनिज रेत के उत्खनन के कुल 85 प्रकरण दर्ज किए गए। साथ ही अवैध परिवहन के 3 हजार 118 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अवैध उत्खनन के दर्ज प्रकरणों पर 83 लाख 69 हजार और अवैध परिवहन के दर्ज प्रकरणों पर 3 करोड़ 14 लाख से अधिक की समझौता राशि वसूल की गई। खनिज की मात्रा के आधार पर अर्थदण्ड की गणना की जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *