त्योहारी मौसम में रेलवे का तोहफा, अतिरिक्त 50 लाख बर्थ लगाई जाएंगी  

नई दिल्ली  
आगामी त्योहारी मौसम के मद्देनजर रेलवे ने देशभर में 4000 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं झारंखड के लिए बड़ी संख्या में विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी। नियमित यात्री ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। रेलवे ने अतिरिक्त 50 लाख बर्थ का इंतजाम किया है। हालांकि, घर आने-जाने वालों की संख्या लगभग 16 करोड़ है। दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे 180 विशेष ट्रेन चलाने जा रही है। ये ट्रेन 4080 से अधिक फेरे लगाएंगी। इसमें सबसे अधिक उत्तर रेलवे दिल्ली, वाराणसी, लखनऊ, बनारस  शहरों से 64 विशेष ट्रेन के जरिये 500 फेरे लगाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे इलाहाबाद की छह विशेष ट्रेन के 156 फेरे लगाएगी। 

नियमित ट्रेन से ठीक पहले अनारक्षित विशेष ट्रेन चलेगी
रेल मंत्रालय लोकप्रिय नियमित ट्रेन से ठीक पहले अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाएगा। अधिकांश रेल यात्री लोकप्रिय ट्रेन में खड़े होकर सफर करना पंसद करते हैं, क्योंकि ये ट्रेन टाइमटेबल से मंजिल पर पहुंचती हैं। स्टेशन पर पहुंचने वाले अनारक्षित टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों को परिसर में बने पंडाल में रखा जाएगा। रेल कर्मी लोकप्रिय ट्रेन (जैसे संपूर्ण क्रांति) के रवाना होने से पहले विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा करेंगे। जिससे अधिक यात्री बैठकर सफर कर सकें। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *