तेंदूपत्ता गोदाम में आग से डेढ़ सौ बोरा जलकर खाख

सुकुमा। छिन्दगढ़ हाईस्कूल स्टेडियम में वन विभाग द्वारा बनाए गए तेंदुपत्ता गोदाम शुक्रवार की सुबह आग लग जाने से वहां  रखे गए तेदूपत्ते के बोरे पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। जब तब आग पर काबू पाया जाता उस समय  तक लगभग तेंदु पत्ते के डेढ़ सौ अग्रि में स्वाहा हो चुके थे। सुकमआई फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना शुक्रवार के सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। छिन्दगढ़ ब्लाक मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में रखे तेंदुपत्ता बोरो के समीप किसी अज्ञात ने आग लगा दी। उसके बाद देखते ही देखते आग वहां रखे  तेंदुपत्ता बोरो में लगनी शुरू हो गई। इधर सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। और जिला मुख्यालय से फायर बिग्रेड को बुलाया गया। और करीब 11 बजे आग पर काबू पाया गया। जब तक करीब डेढ़ सौ बोरा जलकर खाख होने की जानकारी मिल रही है। मैदान के समीप ही कई घर स्थित है गनीमत आग उस तरफ नहीं गई।
एसडीओ टीआर मरई ने बताया कि सुबह आग लगी है और सूचना मिलते ही में और मेरी टीम मौके पर पहुंचे है। और आग पर काबू पा लिया गया है। इस आम में अनुमानित करीब डेढ़ सौ बोरा जला है। फिलहाल आग को बुझा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *