तिवारी दंपति समेत 18 भारतीय समुद्री लुटेरों के चंगुल से हुए आजाद

रायपुर
 नाइजीरिया  में समुद्री लुटेरों के चंगुल से रायपुर के तिवारी दंपति के साथ सभी 18 भारतीयों  को छुड़ा लिया गया है और ये सभी 23 दिसंबर को मुंबईपहुंच जाएंगे. 3 दिसंबर को रायपुर के इंजीनियर विजय तिवारी और उनकी पत्नी अंजु तिवारी के साथ ही 18 भारतीयों को समुद्री लुटेरों ने अगवा कर लिया था. 8 दिनों के बाद ये दंपति समुद्री लुटेरों के चंगुल से छूट चुके हैं और अभी नाइजीरिया पुलिस के पास ही हैं, जहां से 23 दिसंबर को ये सभी भारतीय मुंबई पहुंचेंगे.

दरअसल 3 दिसंबर 2019 को रात 1 बजे समुद्री लुटेरों ने नाइजीरिया में शिप एमटी नेव कॉन्सटलेशन के 19 क्रू मेंबर्स को अगवा किया था, जिसमें रायपुर के तिवारी दंपति भी शामिल थे. मर्चेट नेवी इंजीनियर  विजय तिवारी अपनी पत्नी अंजू तिवारी के साथ जहाज में सवार थे. बता दें कि विजय तिवारी एंग्लो इस्टर्न शिप मैनेजमेंट कंपनी के जहाज में इंजीनियर हैं.

23 दिसंबर को सभी लोग लौटेंगे मुंबई

विजय तिवारी के परिजनों के मुताबिक विजय तिवारी और उनकी पत्नी समेत 18 भारतीयों को नाइजीरिया के लुटेरों से छुड़ा लिया गया है. सभी लोग अभी नाइजीरिया सरकार की कस्टडी में सुरक्षित हैं, उनका मेडिकल चेकअप चल रहा है और 23 दिसंबर को सभी लोग मुंबई आएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *