ड्राइवर को आई नींद तो महिला खुद कैब चलाकर घर पहुंची

पुणे

महाराष्ट्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुणे से उबर कैब से मुंबई जा रही एक महिला को कैब खुद ड्राइव कर घर पहुंचना पड़ा। ड्राइवर गाड़ी चलाते समय सो रहा था। घटना 21 फरवरी की है।इस मामले का पता तब चला जब तेजस्विनी दिव्या नाइक नामक महिला ने इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। उसने 21 फरवरी की दोपहर एक कैब बुक करवाई थी। उसे मुंबई के अंधेरी स्थित अपने घर जाना था।

 

महिला ने कहा कि शुरुआत में ड्राइवर लगातार मोबाइल पर बात करता रहा। उसके आपत्ति जताने पर उसने फोन रख दिया। इसके बाद उसने झपकी लेनी शुरू कर दी। आरोप है कि नींद में ऊंघ रहा ड्राइवर कैब को डिवाइडर से टकराते-टकराते बचा। स्थिति को भांपते हुए महिला ने गाड़ी चलाने की बात कही। ड्राइवर ने उसकी बात मान ली। महिला ने वीडियो से कैब कंपनी को भी टैग किया है।उबर के प्रवक्ता ने ईमेल के जरिये घटना पर अफसोस जताया है। आरोपी ड्राइवर की उबर एप तक पहुंच को निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *