डॉक्टर्स डे विजयलक्ष्मी साधौ ने साधा डॉक्टर्स पर निशाना

भोपाल
डॉक्टर्स डे पर मध्यप्रदेश की चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधौ का दर्द सामने आया। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा डॉक्टर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ विजय लक्ष्मी साधौ ने कहा डॉक्टर को ईश्वर का रूप माना जाता है। लेकिन मैने बहुत सी जगह देखा अब डॉक्टर कमर्शियल होते जा रहे है। ग्रामीण क्षेत्रो में रिमोट एरिया में आज भी जनता झोला छाप डॉक्टरों पर निर्भर है। मेरे खुद के विधानसभा क्षेत्र महेश्वर में ग्रामीण इलाको में डॉक्टर नहीं है। डॉक्टरों की कमी है। मप्र में स्थिति बाकी जगह के मुकाबले और भी खराब है।

मंत्री डॉ विजय लक्ष्मी साधौ ने ग्रामीण क्षेत्रो में डॉक्टरों के नहीं जाने पर भी चिंता जताई। साधौ ने कहा कि मेने देखा कई मेडिकल कॉलेजों में बराबर क्लास नही लग रहे है। बड़े बाप की औलाद तो इंटरनेट से पढ़ लेती है लेकिन  ग्रामीण क्षेत्र के जो बच्चे आते है, वो नहीं पढ पाते। मेडिकल कॉलेजो में एडमिशन लेते हैं। कॉलेज में क्लासेस नहीं लगती तो उन्हें काफी दिक्कत होती है, क्योकि वो ग्रामीण क्षेत्रों से मेहनत करके कम संसाधनों में पढ़कर आते है। उन्हें भटकना पड़ता है। प्रदेश में स्थिति बहुत खराब है मैं डॉक्टर होकर भी यदि ठीक नहीं कर पाई व्यवस्थाओं को तो लोग कहेंगे इन्होंने डॉक्टर होकर भी व्यवस्था में सुधार नही किया। मेरी जगह कोई और मंत्री होता तो सख्त हो सकता था लेकिन में नही होंगी क्योकि में खुद डॉक्टर हूं।

मेडिकल कालेजों से जुड़े डॉक्टरों को लेकर उन्होंने कहा की डॉक्टर OPD में नहीं बैठते। अपने क्लिनिकों में बैठते है। यह ठीक नहीं है इसमें सुधार होना चाहिए। बेस्ट डॉक्टर हमारे सरकारी मेडिकल कॉलेजो, अस्पतालों में है। मंत्री ने आये दिन होने वाले  मरीजो के परिजनों और डॉक्टरों और अस्पताल के स्टाफ के विवाद के लिए भी कहा की डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए मेडिकल कालेजों से जुड़े अस्पताल में पुलिस चौकी जरूरी है। जिस पर जल्द से जल्द काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *