डिफाल्टर उद्योगपतियों से वसूली कर देंगे न्याय योजना का पैसा: सुरजेवाला

भोपाल
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हम डिफाल्टर और भागे हुए उद्योपतियों से वसूल करके हम आमजनता को  न्याय योजना में पैसा देंगे। इसके लिए नीरव मोदी, विजय माल्या जैसे भगोड़ों से वसूल करके हम छह हजार रुपए महीना देंगे। मीडिया के एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही। द्वारा केन्द्र सरकार का खजाना खाली होंने पर न्याय योजना में  जनता को रुपए कैसे देंगे इस सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शहीदों का अपमान करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। रणदीप सिंह सुरजेवाला मीडिया से चर्चा में कहा कि मोदी सरकार के पांच साल किसानों के लिए अभिशप्त साबित हुए है। सत्तर साल में मोदी ने पहली बार खेती पर टैक्स लगाया, खेती में उपयोग होंने वाले संसाधनों पर टैक्स लगाकर किसानों को लूटा। सुरजेवाला ने कहा कि तैतीस हजार करोड़ रुपए का कृषि आयात दूसरे देशों से किया जा रहा है तो भारत के किसानों का क्या होगा। पर्याप्त दाल होने के बाद भी अडानी के जरिए दाल आयात कराई जिससे 230 लाख टन दाल पैदा करने वाले किसानों को नुकसान हुआ। बीमा कंपनियों को 21 हजार 731 करोड़ का नुकसान हुआ। किसान बेहाल, जमाखर और दलाल मालामाल हो गए। पांच साल से लगातार किसानों की आत्महत्या, न्यूनतम समर्थन मूल्य की बात हो या किसानों को पीटने की बात, किसानों का शोषण और पूंजीपतियों का पोषण यह मोदी राज में हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामा के एमपी में विधानसभा चुनाव हारने के बाद एमपी के किसानों के साथ षड़यंत्र किया जा रहा है। यूरिया नहीं दिया, फिर भावांतर योजना का पैसा नहीं दिया, दो हजार करोड़ सर्व शिक्षा अभियान, महिला बाल विकास समेत अन्य मदों का पैसा मोदी सरकार ने मध्यप्रदेश की सरकार को अब तक नहीं दिया है। जबकि कांग्रेस ने प्रदेश में 19 लाख 14 हजार किसानों को कर्जमाफ कर उन्हें एनओसी दे दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *