टीएस सिंहदेव ने किया 370 हटाने का विरोध

रायपुर
कश्मीर के मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। इसे लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी नेताओं के द्वारा किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ क स्वास्थ्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इस पूरी प्रक्रिया को भाजपा की राजनीतिक षड?ंत्र करार दिया है। श्री सिंहदेव के मुताबिक राजनीतिक लाभ लेने के लिए भाजपा ने न सिर्फ एक राज्य के टुकड़े किए बल्कि उसे केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा भी दे दिया। ऐसे में इस कदम को राजनीतिक षड?ंत्र बताते हुए मंत्री टीएस सिंहदेव ने इसका जमकर विरोध किया।

श्री सिंहदेव ने यह भी कहा कि अगर केंद्र सरकार की मंशा सही होती तो सिर्फ 370 और 35ए पर कार्रवाई की जाती। किसी राज्य के दो टुकड़े नहीं की जाती और ना ही उसे केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया जाता। मगर केंद्र सरकार की मंशा राजनीतिक लाभ लेने की है ऐसे में इस तरह का राजनीतिक षड?ंत्र किया गया है। सिंहदेव ने यह भी आरोप लगाया कि इसी तरह का राजनीतिक लाभ भाजपा देखती रही जिससे सरगुजा और बस्तर जैसे इलाकों में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा है और कांग्रेस को लाभ मिला है। उन इलाकों को भी केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने में भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *