जिस JCBसे पुलिस को रोका, उसी से ढहा विकास दुबे का ‘किला’

 कानपुर
कानपुर के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम पर हमले के बाद से फरार चल रहे विकास दुबे का घर जेसीबी से ढहाया जा रहा है। यह वही जेसीबी है जिससे विकास दुबे ने पुलिस को गुमराह करके हमला किया था। अवैध कब्जे का मामला बताया जा रहा है। चौबेपुर के एसओ विनय तिवारी को सस्पेंड कर दिया गया है। एसटीएफ उनसे पूछताछ कर रही थी।

विकास दुबे का किलेनुमा घर बिकरू गांव में स्थित है, जहां से उसने पुलिस पर गोली चलाई थीं। पुलिस ने विकास दुबे का सुराग देने वाले को 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है।

कई पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध
विकास दुबे और उसके गैंग ने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात घात लगाकर पुलिस की टीम पर हमला किया था। इस हमले में यूपी पुलिस के 8 जवान शहीद हो गए थे। इस मामले में अब कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं। जांच के लिए गठित की गई एसटीएफ कई पुलिसवालों से भी पूछताछ कर रही है। इनकी भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।

पुलिस ने घर को कर दिया था तहत-नहस
यह भी कहा जा रहा है कि चौबेपुर पुलिस थाने या किसी विश्वस्त सूत्रों से ही विकास दुबे को पुलिस के आने की जानकारी मिली थी। इससे पहले शुक्रवार को बिकरू गांव स्थित विकास के घर को पुलिस ने तहस-नहस कर दिया था। घर में सारा सामान उलट-पलट करने के बाद खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *