जमीन पर यहां पडे मिले करोड़ों रुपए के नोट, लेकिन कोई…

आज के समय में दुनिया का हर इंसान पैसे चाहता है। शायद पैसा ही असली वजह है जिसकी जीवन में बहुत अहमियत है। 

पैसा कमाने के लिए हर इंसान दिन रात मेहनत करता हैं। हम सब जानते हैं अगर हमारे पास पैसे हैं तो हम इस दुनिया का हर एक सुख पा सकते हैं और इन्हीं पैसे को कमाने के लिए आदमी क्या से क्या नहीं करता वह अपने घरवालों से दूर रहता है।

कई बार हमें राह चलते समय कुछ पैसे पाए होंगे। इन पैसों को पाने के बाद काफी खुशी होती है। जब आप थोड़े पैसे पाते हैं तो आपको बहुत ज्यादा खुशी होती है, लेकिन आप सोचिए अगर आपको करोड़ों रुपए कहीं पड़े हुए मिल जाए तो आपका क्या हाल होगा। आज हम ऐसी खबर बताने वाले हैं जो आपके होश उड़ा देगी क्योंकि एक व्यक्ति को करोड़ों रुपए पड़े हुए मिले इसके बाद क्या हुआ, पूरी खबर विस्तार से जानिए। 

दरअसल, कुछ दिनों पहले पूर्वी रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में कुछ लोगों के एक समूह को एक दलदली और उजाड़ वाली जगह पर लगभग 1 अरब रुबल के नोट मिले। बता दे, यह घटना 2018 की है। जानकारी के अनुसार, भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत लगभग 113 करोड़ रुपए है। 

लेकिन बदकिस्मती की बात यह है कि जिस व्यक्ति को यह पैसे मिले वह इन्हें खर्च नहीं कर सकता क्योंकि बताया जा रहा है पाए गए नोट पुराने हैं जो अभी इस्तेमाल नहीं किए जा सकते हैं। जहां नोट मिले है वह जगह मॉस्को से लगभग 160 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ब्लादिमीर क्षेत्र है।

जानकारी मिली है कि यहां पर एक पुरानी खदान है जहां पुराने समय में मिसाइलें रखी जाती थी जिसने इस खदान की खोज की उसने सुना था कि यहां पर करोड़ों रुपए दबे हुए हैं उन्हें रुपयों की चाह इस व्यक्ति को यहां तक खींच लाई और फिर उसने पैसों को तलाशना शुरू किया जब यह घटना सामने आई तो पूरे रूस में हडक़ंप मच गया। इसके बाद ये खबर सुर्खियों में छा गई। 

जब आए हुए नोटों की जानकारी पुरातत्व विभाग को पता लगी तब उन्होंने जांच में पाया यह नोट काफी पुराने हैं जो अभी बंद हो चुके हैं। पाए गए नोटों को साल 1961 से 1991 के बीच जारी किया गया था। उस समय ये नोट चलन में थे और लोगों के लिए ये काफी कीमती थे। लेकिन आज के समय में इन नोटों की कोई वैल्यू नहीं है।

जानकारों का कहना है कि यह नोट जिस जगह से प्राप्त हुए हैं पहले उस जगह पर मिसाइलें को रखा जाता था और अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुछ साल पहले यहां पर बाढ़ आई होगी जो अपने साथ इन पैसों को खदान के अंदर ले कर चली गई होगी। आपने देखा होगा भारत में जब नोटबंदी हुई थी तब लाखों करोड़ों रुपए लोगों ने ऐसे ही फेंक दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *