जब डांसर को गोद में उठाकर जी तोड़ नाचने लगे बसपा पार्षद

 
मेरठ

कई बार सत्ता के नशे में चूर नेता अपनी मर्यादा ही भूल जाते हैं। इसी प्रकार की बानगी मेरठ में देखने को मिली है। जहां बसपा के निगम पार्षद राजू उर्फ राजकुमार सिंह एक महिला डांसर के साथ डांस करने लगे। इस दौरान वह डांसर से साथ नाचने में इतने मस्त हो गए कि उन्होंने डांसर को अपनी बाहों में भर लिया। सोशल मीडिया पर पार्षद का वीडियो वायरल हो रहा है।
 बसपा पार्षद नाचने में इतने मग्न हो गए कि उन्होंने डांसर को गोद में उठाने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर लोग बसपा पार्षद की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। सचिन गुप्ता नाम के एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है। मेरठ : ये हैं नगर निगम मेरठ के वार्ड 3 से बसपा पार्षद राजू उर्फ राजकुमार सिंह। देखिए कैसे डांसर महिला को बाहों में लेकर नाच रहे हैं। उस पर रुपये भी लुटाए गए। महिला दिवस पर महिला उत्थान का इससे बढ़िया उदाहरण और क्या हो सकता है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *