छग सिक्ख फोरम जरूरतमंदों को उपलब्ध करा रहा भोजन

रायपुर
छग सिक्ख फोरम के सदस्य राजधानी रायपुर सहित दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव में कोरोना वायरस के मद्देनजर लाक डाउन की स्थिति में जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। छग सिक्ख फोरम के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया ने सभी सदस्यों से निवेदन किया है कि जैसे भी हो ऐसे लोगों की मदद करना हम सबकी नैतिक दायित्व है। केन्द्र व राज्य सरकार के साथ सामाजिक संगठनों को भी इस समय आगे आना जरूरी है। रैनबसेरा के अलावा शहरी क्षेत्र के कई इलाके जहां पर गरीबों को भोजन नहीं मिल रहा सदस्य वहां तक पहुंच रहे हैं और भोजन-पानी उपलब्ध करा रहे हैं। 14 अप्रैल लाक डाउन रहने तक फोरम के सदस्य यह कार्य जिम्मेदारी से करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *